गढ़वा की बेटी ने रच दिया इतिहास! काजल पांडेय ने UGC NET-JRF में हासिल किए 99.97 पर्सेंटाइल

Spread the love

Garhwa: गढ़वा जिले के लिए यह किसी गर्व के पल से कम नहीं है. जिले की प्रतिभाशाली बेटी काजल पांडेय ने यूजीसी नेट-जेआरएफ परीक्षा में 99.97 पर्सेंटाइल हासिल कर ऑल इंडिया स्तर पर शानदार सफलता दर्ज की है. काजल पांडेय, देववंश पांडेय और उषा पांडेय की पुत्री हैं. उनकी इस बड़ी उपलब्धि से न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरे गढ़वा जिले में खुशी और उत्साह का माहौल है.

आज के युवाओं के लिए प्रेरणा

सीमित संसाधनों के बावजूद कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगातार पढ़ाई के दम पर काजल ने यह साबित कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हों, तो कोई भी मंज़िल दूर नहीं. यूजीसी नेट-जेआरएफ जैसी प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में मिली यह सफलता आज के युवाओं के लिए एक मजबूत प्रेरणा बनकर सामने आई है.

काजल की कामयाबी पर उनके शिक्षकों, शुभचिंतकों, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने उन्हें दिल से बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. काजल पांडेय की इस उपलब्धि ने एक बार फिर यह दिखा दिया है कि गढ़वा की बेटियां किसी भी मंच पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा सकती हैं.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top