खूंटी में बेखौफ बदमाश, लूटपाट की कोशिश में युवक को मारी गोली

Spread the love

Crime News: खूंटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र में अपराधियों की बेखौफ हरकत सामने आई है. सड़क पर लूट की कोशिश कर रहे बदमाशों ने विरोध करने पर एक युवक को गोली मार दी. घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

घात लगाकर बैठे थे चार अपराधी

जानकारी के मुताबिक, गुरमी गांव का रहने वाला विश्वनाथ महतो रविवार को मेला देखकर घर लौट रहा था. इसी दौरान पहले से घात लगाए चार हथियारबंद बदमाशों ने सड़क पर वाहनों को रोककर लूटपाट शुरू कर दी. जब उन्होंने विश्वनाथ को रोकने की कोशिश की, तो उसने हालात समझते हुए वाहन की गति बढ़ा दी.

खुद को असफल होता देख बदमाशों ने पीछे से फायरिंग कर दी. गोली युवक की जांघ में लगकर आर-पार हो गई. घायल अवस्था में भी वह किसी तरह सुरक्षित जगह तक पहुंचा, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे खूंटी सदर अस्पताल ले जाया गया.

घटना की सूचना मिलते ही मुरहू थाना पुलिस हरकत में आ गई. पुलिस ने मौके का जायजा लिया और पीड़ित के बयान पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ केस दर्ज किया है. आरोपियों की तलाश में संभावित इलाकों में छापेमारी जारी है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top