Vi का नया प्रीपेड प्लान, 28 दिन तक अनलिमिटेड 4G/5G डेटा का मिलेगा फायदा
वोडाफोन आइडिया यानी Vi ने अपने यूजर्स के लिए नॉन-स्टॉप हीरो कैटेगरी में 349 रुपये का नया प्रीपेड प्लान पेश किया है. कीमत एक जैसी होने की वजह से कई ग्राहकों को कंफ्यूजन हो सकता है, क्योंकि इसी अमाउंट का एक प्लान Vi की ‘अनलिमिटेड 5G/हीरो अनलिमिटेड’ कैटेगरी में भी मौजूद है. हालांकि दोनों प्लान्स के बेनिफिट्स और डेटा यूज करने का तरीका एक-दूसरे से अलग है.
जहां ‘अनलिमिटेड 5G/हीरो अनलिमिटेड’ प्लान में रोजाना डेटा लिमिट तय होती है या फिर फुल-स्पीड डेटा सिर्फ कुछ घंटों के लिए मिलता है, वहीं नॉन-स्टॉप हीरो प्लान में दिन और रात बिना किसी डेली कैप के लगातार हाई-स्पीड डेटा इस्तेमाल किया जा सकता है.
Vi का नया 349 रुपये वाला नॉन-स्टॉप हीरो प्लान
इस नए प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को बिना स्पीड लिमिट के अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा मिलता है. प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है, यानी रोज का खर्च करीब 12.46 रुपये बैठता है. हालांकि इसमें 300GB की फेयर यूसेज पॉलिसी लागू है, जिससे तय लिमिट पूरी होने के बाद डेटा स्पीड घटकर 64kbps रह जाती है, जैसा कि Vi की FUP गाइडलाइंस में बताया गया है.
डेटा के अलावा इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की सुविधा भी दी जा रही है. अगर कोई यूजर डेली 100 SMS की लिमिट पार कर लेता है, तो उसके बाद लोकल SMS के लिए 1 रुपये और STD SMS के लिए 1.5 रुपये प्रति मैसेज चार्ज देना होगा.
अभी इन सर्किल्स में ही मिलेगा प्लान
फिलहाल यह 349 रुपये वाला नॉन-स्टॉप हीरो प्लान देशभर में उपलब्ध नहीं है. अभी यह सिर्फ हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, नॉर्थ-ईस्ट और ओडिशा टेलीकॉम सर्किल में ही एक्टिव है.
समान कीमत वाला दूसरा Vi प्लान
Vi के पास इसी कीमत में ‘अनलिमिटेड 5G/हीरो अनलिमिटेड’ कैटेगरी का एक और 349 रुपये का प्लान भी मौजूद है. इस प्लान की वैलिडिटी भी 28 दिन की है. इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना 1.5GB डेटा और डेली 100 SMS मिलते हैं. साथ ही रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा, वीकेंड डेटा रोलओवर और डेटा डिलाइट जैसे अतिरिक्त फायदे भी दिए जाते हैं.

