JHARKHANDLATEST NEWSRANCHI

रिम्स से बाल कैदी फरार मामले में 3 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, SSP ने किया सस्पेंड

Spread the love

Ranchi: रिम्स से बाल कैदी फरार मामले में 3 पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है. एसएसपी राकेश रंजन ने कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है.

इलाज कराने के दौरान मंगलवार को हुआ था फरार

चोरी के एक मामले में बंद बाल कैदी इलाज के दौरान रिम्स के ट्रॉमा सेंटर से फरार हो गया. बताया जा रहा है कि उसने सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर मौके से भागने में सफलता पाई. जानकारी के अनुसार, फरार बाल कैदी को रांची के डूमरदगा स्थित बाल सुधार गृह में रखा गया था. दो दिन पहले उसने पेट में तेज दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद सुधार गृह प्रशासन ने उसे इलाज के लिए रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया. मंगलवार सुबह इलाज के दौरान उसने मौके का फायदा उठाया और अस्पताल से फरार हो गया.

पुलिस के मुताबिक यह बाल कैदी रांची जिले के खलारी थाना क्षेत्र का रहने वाला है. वह इलाके में हुई चोरी की एक घटना में शामिल था और पिछले कुछ दिनों से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. पुलिस दबाव के चलते उसने चार दिन पहले आत्मसमर्पण किया था. इसके बाद न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने पर उसे बाल सुधार गृह भेजा गया था.

बताया जा रहा है कि सुधार गृह में रहने के महज दो दिन बाद ही उसने बीमारी का बहाना बनाकर अस्पताल जाने की योजना बनाई और वहीं से फरार हो गया. इस पूरे मामले को लेकर रांची सदर डीएसपी संजीव बेसरा ने बताया कि बाल कैदी वॉशरूम जाने की बात कहकर बाहर निकला था, जिसके बाद वो फरार हो गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *