शब-ए-बारात पर झारखंड में सरकारी छुट्टी का ऐलान, 4 फरवरी को बंद रहेंगे दफ्तर, आदेश जारी

Spread the love

Ranchi: शब-ए-बारात के मौके पर झारखंड सरकार ने राज्य में एक दिन की सरकारी छुट्टी घोषित कर दी है. सरकार के इस फैसले के तहत बुधवार, 4 फरवरी 2026 को सभी सरकारी कार्यालयों में अवकाश रहेगा. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, यह छुट्टी कार्यपालक आदेश के तहत घोषित की गई है. विभाग ने अधिसूचना संख्या-613 (दिनांक 03.02.2026) में साफ तौर पर बताया है कि शब-ए-बारात के अवसर पर यह निर्णय लिया गया है.

इस संबंध में सरकार के अवर सचिव दिलीप कुमार साह ने एक पत्र जारी किया है. उन्होंने सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग को निर्देश दिया है कि इस प्रेस विज्ञप्ति को 4 फरवरी को प्रकाशित होने वाले राज्य के प्रमुख दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित कराया जाए.
सरकारी घोषणा के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि बुधवार को राज्य के सभी सरकारी कार्यालय और संबंधित संस्थान बंद रहेंगे. इससे आम लोगों को भी पहले से अपनी योजनाएं बनाने में आसानी होगी.

Whatsapp

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top