RELIGION

Surya Grahan 2026: फाल्गुन माह में लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें तारीख, समय और भारत पर असर

Spread the love

Surya Grahan 2026: सनातन धर्म में फाल्गुन माह को बेहद पवित्र और विशेष माना जाता है. इसी फाल्गुन माह में साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. सूर्य ग्रहण न केवल धार्मिक बल्कि खगोलीय दृष्टि से भी एक महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है.

खगोल विज्ञान के अनुसार, जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आकर सूर्य को आंशिक या पूर्ण रूप से ढक लेता है, तब सूर्य ग्रहण लगता है. सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या तिथि को ही पड़ता है. वहीं ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण को राहु और केतु से जोड़ा जाता है और इसके समय को विशेष महत्व दिया जाता है.

कब लगेगा सूर्य ग्रहण?

साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को लगेगा. इस दिन अमावस्या तिथि है. ज्योतिषविदों के अनुसार, यह एक कंकण सूर्य ग्रहण होगा, जिसे वलयाकार सूर्य ग्रहण भी कहा जाता है. इस स्थिति में चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह ढक नहीं पाता, जिससे सूर्य के चारों ओर चमकती हुई रिंग नजर आती है. खगोल विज्ञान में इसे “रिंग ऑफ फायर” कहा जाता है.

किस राशि में लगेगा ग्रहण?

यह सूर्य ग्रहण शनि देव की राशि कुंभ में लगेगा. ग्रहण के समय सूर्य देव कुंभ राशि में गोचर कर रहे होंगे और इसी राशि में राहु की भी स्थिति रहेगी.

भारत में दिखेगा या नहीं?

भारतीय समय के अनुसार, सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को दोपहर 03 बजकर 56 मिनट पर शुरू होगा और शाम 07 बजकर 57 मिनट पर समाप्त होगा. हालांकि यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. इसी वजह से देश में इसका कोई विशेष धार्मिक प्रभाव नहीं माना जाएगा और न ही इसका सूतक काल मान्य होगा.

इन देशों में दिखाई देगा सूर्य ग्रहण

यह वलयाकार सूर्य ग्रहण मुख्य रूप से दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण अर्जेंटीना और अंटार्कटिका के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *