फरवरी में बैंक जाने से पहले पढ़ लें ये खबर! 28 दिनों में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक
Desk: फरवरी महीने की शुरुआत हो चुकी है. 28 दिनों वाले इस छोटे से महीने में बैंक छुट्टियों की भरमार रहने वाली है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने फरवरी 2026 में पड़ने वाली बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है. इसमें राष्ट्रीय स्तर की छुट्टियों के साथ-साथ राज्य स्तरीय अवकाश भी शामिल हैं.
अगर बात दिल्ली की करें, तो RBI की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक फरवरी महीने में शनिवार और रविवार की नियमित छुट्टियों के अलावा सिर्फ एक ही त्योहारी अवकाश है. ऐसे में अगर आप बैंक से जुड़े किसी जरूरी काम की योजना बना रहे हैं, तो पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें, ताकि बाद में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े. आइए जानते हैं फरवरी में कब-कब बैंक बंद रहेंगे.
एक त्योहारी छुट्टी और वीकेंड मिलाकर इतने दिन बंद रहेंगे बैंक
1 फरवरी 2026 – रविवार होने के कारण दिल्ली समेत पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
8 फरवरी 2026 – रविवार, देशभर के बैंकों में अवकाश.
14 फरवरी 2026 – महीने का दूसरा शनिवार, सभी बैंक बंद.
15 फरवरी 2026 – रविवार और महाशिवरात्रि पर्व के कारण पूरे देश में बैंक बंद.
22 फरवरी 2026 – रविवार के चलते बैंकों में अवकाश.
28 फरवरी 2026 – महीने का चौथा शनिवार, देशभर के बैंक बंद रहेंगे.
छुट्टियों के हिसाब से करें प्लानिंग, नहीं होगी परेशानी
इस तरह फरवरी महीने में दिल्ली में कुल 6 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. अगर आप चाहते हैं कि बैंक से जुड़े जरूरी कामों में कोई रुकावट न आए, तो इन छुट्टियों को ध्यान में रखकर ही अपनी प्लानिंग करें. हालांकि राहत की बात यह है कि बैंक बंद रहने के बावजूद एटीएम और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी. डिजिटल ट्रांजेक्शन पर इन छुट्टियों का कोई असर नहीं पड़ेगा.

