BREAKING: हेमंत कैबिनेट की बैठक 5 फरवरी को, लिए जाएंगे कई अहम फैसले
Hemant Cabinet Meeting: हेमंत कैबिनेट बैठक 5 फरवरी को होने जा रही है. इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे, जिसमें कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होने और बड़े फैसले लिए जाने की संभावना है.
प्रोजेक्ट भवन में होगी बैठक
मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, कैबिनेट की यह बैठक 5 फरवरी 2026 को दोपहर 2 बजे से शुरू होगी. बैठक का आयोजन झारखंड मंत्रालय, प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में किया जाएगा. सरकार के विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्ताव इस बैठक में रखे जाएंगे, जिन पर कैबिनेट की मंजूरी ली जा सकती है.

