BREAKING : रांची में ACB की बड़ी कार्रवाई! 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया ब्लॉक कोऑर्डिनेटर

Spread the love

BREAKING : रांची में ACB की बड़ी कार्रवाई! 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया ब्लॉक कोऑर्डिनेटर

Ranchi: रांची से भ्रष्टाचार का एक और मामला सामने आया है. बुंडू प्रखंड में पदस्थापित पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर जगन्नाथ गोप को एंटी करप्शन ब्यूरो ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक एक योजना से जुड़े बिल का भुगतान कराने के बदले आरोपी ब्लॉक कोऑर्डिनेटर ने 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी. शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने जाल बिछाया और आरोपी को घूस लेते हुए पकड़ लिया. गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम जगन्नाथ गोप को अपने साथ रांची ले आई है. मामले में आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई जारी है. एसीबी की इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top