रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 रिलीज, निडर शिवानी शिवाजी रॉय को देख फैंस बोले- पावरहाउस परफॉर्मेंस
Mardaani 3 Review: पिछले 30 सालों से ज्यादा के शानदार एक्टिंग करियर में रानी मुखर्जी ने पर्दे पर कई यादगार किरदार निभाए हैं. साथिया (2002) में वह जिद्दी लेकिन बेहद रोमांटिक सुहानी बनकर दिल जीत लेती हैं, तो कभी बंटी और बबली (2005) में चुलबुली और बेफिक्र विम्मी के रूप में दर्शकों को खूब हंसाती हैं, तो वहीं कभी अलविदा ना कहना (2006) में संयमित और भावनात्मक रूप से टूट चुकी माया के किरदार से दिल को छू जाती हैं. लेकिन रानी मुखर्जी के करियर का सबसे निडर, दमदार और प्रभावशाली किरदार अगर कोई है, तो वह है शिवानी शिवाजी रॉय, जिसे उन्होंने मर्दानी फ्रेंचाइजी में निभाया है. आज जब मर्दानी 3 सिनेमाघरों में रिलीज हुई, तो रानी को उनके पूरे रौद्र और दमदार अवतार में देखने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी. आइए जानते हैं, दर्शकों ने फिल्म के बारे में क्या कहा.
मर्दानी 3 में रानी मुखर्जी का पावरहाउस परफॉर्मेंस
एक नेटिजन ने मर्दानी 3 की जमकर तारीफ करते हुए लिखा, “#Mardaani3 एक जबरदस्त क्राइम थ्रिलर है, जो आपको आखिर तक अपनी सीट से बांधे रखती है. रानी मुखर्जी ने एक बार फिर शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में पावरहाउस परफॉर्मेंस दी है. मुंबई में चल रहे एक भयावह मानव तस्करी रैकेट के खिलाफ उनकी जंग दिल दहला देने वाली है. फिल्म का डार्क और इंटेंस टोन, दमदार बैकग्राउंड स्कोर के साथ मिलकर हर सीन में तनाव पैदा करता है. कहानी सधी हुई लेकिन भावनात्मक रूप से बेहद मजबूत है. खलनायिका के रूप में मल्लिका प्रसाद (अम्मा) ने भी कहानी को गहराई दी है. कुल मिलाकर, मर्दानी 3 फ्रेंचाइजी की एक मजबूत और असरदार कड़ी है.”
वहीं एक ट्विटर यूजर ने लिखा, “#Mardaani3 सस्पेंस और टेंशन की मास्टरक्लास है. यह सिर्फ एक सीक्वल नहीं, बल्कि एक ताकतवर सामाजिक संदेश है, जिसे एक कच्चे और हाई-स्टेक्स थ्रिलर के रूप में पेश किया गया है. रानी मुखर्जी सिर्फ शिवानी शिवाजी रॉय को निभाती नहीं हैं, बल्कि उसे जीती हैं. आग वापस आ गई है और पहले से भी ज्यादा तेज.
एक अन्य फैन ने रिव्यू देते हुए कहा, कि मर्दानी के पहले दोनों पार्ट्स शानदार थे और तीसरा पार्ट भी उसी स्तर का है. रानी मुखर्जी की परफॉर्मेंस कमाल की है. दमदार इंटरवल और सॉलिड क्लाइमैक्स के साथ यह फिल्म एक हार्ड-हिटिंग थ्रिलर अनुभव देती है.”
Mardaani 3 Box Office Collection Day 1
इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के मुताबिक, Mardaani 3 ने पहले दिन शाम 5 बजे तक करीब ₹1.28 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं Sacnilk की एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, 30 जनवरी को दोपहर 3 बजे तक फिल्म ने ₹76 लाख का कलेक्शन किया था. पहले दिन मॉर्निंग शोज में फिल्म की ऑक्यूपेंसी लगभग 8.97% दर्ज की गई.

