अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग को कहा अलविदा, सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया ऐलान

3 Min Read
अरिजित सिंह
Spread the love

Arijit Singh Announced Retirement From Playback Singing: मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने उनके चाहने वालों को चौंका दिया है. नए साल की शुभकामनाओं के साथ शेयर किए गए इस मैसेज में अरिजीत ने ऐसा बयान दिया, जिसने फैंस को भावुक कर दिया. उन्होंने लिखा कि उन्हें अब तक मिले प्यार और समर्थन के लिए वह सभी का धन्यवाद करते हैं, लेकिन एक सिंगर के तौर पर वह अब कोई नया असाइनमेंट नहीं ले रहे हैं और इस सफर को यहीं छोड़ रहे हैं. उन्होंने अपने करियर को “बेहद खूबसूरत यात्रा” बताते हुए अलविदा कहने के संकेत दिए.

सोशल मीडिया पर मची हलचल

इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर मानो हलचल मच गई. फैंस को यकीन ही नहीं हो रहा कि जिन गानों ने उनकी खुशियों और गमों में हमेशा साथ दिया, उनकी आवाज अचानक थम सकती है. अरिजीत सिंह को आज के दौर का सबसे फेमस और दिलों पर राज करने वाला प्लेबैक सिंगर माना जाता है. उनकी आवाज में दर्द भी है, सुकून भी और एक ऐसी सच्चाई भी, जो सीधे दिल तक पहुंच जाती है.

ये गाने हैं सुपरहिट

“तुम ही हो”, “चन्ना मेरेया”, “केसरिया” और आशिकी 2 जैसे सुपरहिट गानों ने अरिजीत को हर उम्र के लोगों का फेवरेट बना दिया. रोमांटिक हो या दर्द भरे गाने, सूफी अंदाज हो या पार्टी ट्रैक हर रंग में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है.

फैंस कर रहे हैं इमोशनल कमेंट

अरिजीत का सफर भी आसान नहीं रहा. रियलिटी शो से करियर की शुरुआत करने वाले इस सिंगर ने सालों की मेहनत, संघर्ष और धैर्य के बाद बॉलीवुड में अपनी मजबूत जगह बनाई. वक्त के साथ वह बड़े-बड़े म्यूजिक डायरेक्टर्स की पहली पसंद बनते चले गए. अब उनके इस पोस्ट के बाद फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं. कोई लिख रहा है, “आपकी आवाज के बिना म्यूजिक अधूरा है,” तो कोई कह रहा है, “प्लीज ऐसा फैसला मत लीजिए.” वहीं, कई लोग इसे मजाक या किसी गलतफहमी का हिस्सा मान रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि अरिजीत सिंह जल्द ही इस पर सफाई देंगे.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *