LATEST NEWSVIRAL NEWS

धूम मचाने के चक्कर में हुआ धूम-धड़ाका, खेत में हो गई भाई की ‘लैंडिंग’, अब वीडियो हो रहा वायरल

Spread the love

Viral Video: आजकल कई युवाओं में स्टंटबाजी का जुनून इस कदर बढ़ गया है, कि वे थोड़े से रोमांच के चक्कर में अपनी जान तक जोखिम में डाल देते हैं. सोशल मीडिया पर ऐसे तमाम वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जहां बाइक या कार से स्टंट करते वक्त लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और कुछ लोग इसे सबक मानकर राहत की सांस भी ले रहे हैं.

क्या है वायरल वीडियो में?

वायरल वीडियो में दिखता है कि एक युवक बाइक लेकर गांव की सड़क से निकलता है और अचानक बाइक का अगला पहिया हवा में उठाकर स्टंट दिखाने लगता है. लेकिन कुछ ही सेकंड में उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और वह सीधे सड़क से फिसलकर पास के खेत में जा गिरता है. गनीमत यह रहती है कि युवक को गंभीर चोट नहीं लगती. वह तुरंत खड़ा होकर बाइक उठाने की कोशिश करता है, तभी आसपास मौजूद कुछ अन्य युवक भी उसकी मदद के लिए पहुंच जाते हैं.

स्टंट के चक्कर में हुआ हादसा

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर @mdtanveer87 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो के साथ मजाकिया कैप्शन लिखा गया है, “भाई ने सोचा था धूम मचाएंगे, लेकिन यहां तो धूम-धड़ाका हो गया. खेत में लैंडिंग कैसी लगी?” करीब 23 सेकंड के इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं. सैकड़ों यूजर्स ने इसे लाइक किया है और कमेंट सेक्शन में जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

देखिए वीडियो

लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं

वीडियो देखने के बाद किसी ने लिखा, “आजकल वीडियो बनाने का शौक कुछ ज्यादा ही चढ़ गया है.” वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, “यह वाकई खतरनाक लैंडिंग थी. स्टंट के चक्कर में अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालना बिल्कुल सही नहीं है. सड़क पर जोश से ज्यादा होश जरूरी होता है.” कई लोगों ने यह भी कहा कि शुक्र है कि खेत था, वरना चोट और भी गंभीर हो सकती थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *