Vi यूजर्स के लिए सस्ता मंथली प्लान, 299 रुपये में मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा
अगर आप वोडाफोन-आइडिया (Vi) यूजर हैं और सस्ते प्लान की तलाश में हैं, तो फिर आज हम आपको वीआई के एक ऐसे ही सस्ते प्लान के बारे में बताने वाले हैं. इस प्लान में आपको न सिर्फ कॉलिंग की सुविधा मिलेगी, बल्कि डेली डेटा का भी फायदा मिलेगा. देश की तीसरी टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी वीआई के करोड़ों यूजर्स हैं और अपने करोड़ों यूजर्स की सुविधा के लिए कंपनी कई सारे प्लान्स अलग-अलग कीमत पर उपलब्ध करा रही है. आज हम आपको जिस प्लान के बारे में बताने वाले हैं, वो कंपनी का मंथली प्लान है. यानी 28 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान. आइए जानते हैं इसके बारे में.
वीआई का 28 दिनों वाला सस्ता प्लान
वीआई के पोर्टफोलियो में कई सारे 28 दिनों वाले प्लान्स लिस्टेड हैं. इन्हीं में से एक 299 रुपये वाला सस्ता प्लान भी है. इस प्लान में कंपनी 28 दिनों के लिए यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दे रही है. साथ ही आप इस प्लान के तहत हर दिन 100 फ्री SMS भी भेज सकते हैं. डेटा कि बात करें, तो इस प्लान में आपको हर दिन 1GB डेटा का फायदा मिलेगा.
डेटा के मामले में, ये प्लान आपको निराश कर सकता है. लेकिन अगर आपको सिर्फ काम चलाऊ डेटा या सिर्फ अपना नंबर सस्ते में कॉलिंग बेनिफिट के साथ एक्टिव रखना है, तो फिर ये प्लान आपके लिए अच्छा ऑप्शन है.

