किंग खान की मूवी KING इस दिन थिएटर्स में मचाएगी तहलका, रिलीज डेट हुई रिवील, धमाकेदार वीडियो ने बढ़ाया क्रेज

3 Min Read
शाहरुख खान की मूवी किंग की रिलीज डेट हुई रिवील
Spread the love

King Movie Release Date Confirm: शाहरुख खान की आने वाली फिल्म किंग का फैंस को लंबे समय से बेसब्री से इंतजार है. इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं. अब आखिरकार किंग की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है. शाहरुख खान की यह मोस्ट अवेटेड फिल्म क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी. किंग 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होने वाली है. रिलीज डेट के ऐलान के साथ ही फिल्म के नए विजुअल्स भी सामने आए हैं. मेकर्स द्वारा जारी किया गया अनाउंसमेंट वीडियो फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है और इसने फिल्म को लेकर उत्सुकता को और बढ़ा दिया है.

खास मौके पर हुआ किंग की रिलीज डेट का ऐलान

शाहरुख खान और निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने किंग की रिलीज डेट का ऐलान पठान की तीन साल की सालगिरह से ठीक पहले किया है. इस ऐलान ने इस ब्लॉकबस्टर जोड़ी की दोबारा वापसी को लेकर फैंस का उत्साह दोगुना कर दिया है.

रिलीज डेट के साथ सामने आया नया वीडियो

रिलीज डेट के ऐलान के साथ ही मेकर्स ने फिल्म की नई झलकियां भी शेयर की हैं. वीडियो में शाहरुख खान एक खतरनाक, बोल्ड और बेहद दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं. उनका यह नया लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है और फैंस फिल्म को लेकर और ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.

क्रिसमस पर सुनाई देगी किंग की दहाड़

अब बस करीब 11 महीने का इंतजार बाकी है, जब शाहरुख खान बॉक्स ऑफिस पर अपनी दहाड़ के साथ वापसी करेंगे. इस बार क्रिसमस शाहरुख खान के फैंस के लिए बेहद खास होने वाला है. इससे पहले 2 नवंबर को शाहरुख खान के जन्मदिन पर फिल्म का जबरदस्त टाइटल रिवील किया गया था. सिल्वर हेयर लुक, एक्शन से भरपूर अंदाज, SRK-स्पेशल थीम सॉन्ग और दमदार डायलॉग ‘डर नहीं, दहशत हूं’ ने सोशल मीडिया पर जमकर हलचल मचाई थी.

दमदार स्टारकास्ट से सजी है किंग

फिल्म किंग में शाहरुख खान के अलावा इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे नजर आने वाले हैं. इसमें अरशद वारसी, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, जैकी श्रॉफ, जयदीप अहलावत, सौरभ शुक्ला और अभय वर्मा जैसे कलाकार शामिल हैं. हालांकि अब तक फिल्म से सिर्फ शाहरुख खान का लुक ही रिवील किया गया है. वहीं, यह भी चर्चा है कि फिल्म में दीपिका पादुकोण का कैमियो हो सकता है, लेकिन इस पर फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *