JHARKHANDLATEST NEWS

कनकनी से राहत, लेकिन हवा ने बढ़ाई मुश्किलें, रांची का AQI खतरनाक स्तर पर

Spread the love

Jharkhand Weather Update: झारखंड में शीतलहर और कनकनी का असर अब धीरे-धीरे कम होने लगा है. इसके चलते राज्य के न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. बीते कुछ दिनों तक जहां रात का तापमान 2–3 डिग्री के आसपास बना हुआ था, वहीं अब यह 6 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है, जिससे लोगों को ठंड से राहत महसूस हो रही है. पिछले 24 घंटों में राज्य के प्रमुख शहरों जैसे रांची में 8°C, जमशेदपुर में 9.6°C, बोकारो में 10°C, लातेहार में 10°C और गुमला में 6°C का न्यूनतम तापमान रहा.

हल्का कोहरा, धूप से बढ़ेगी गर्माहट

मौसम विभाग के अनुसार 22 जनवरी को झारखंड में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिला, लेकिन दिन में धूप निकलने से तापमान में और बढ़ोतरी होगी. आज राज्य का तापमान 6 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. फिलहाल किसी भी जिले के लिए कोई मौसम अलर्ट जारी नहीं किया गया है, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित नहीं होगा.

ठंड घटी, लेकिन हवा बनी बड़ी समस्या

ठंड में कमी के बावजूद वायु गुणवत्ता गंभीर चिंता का विषय बनी हुई है. राजधानी रांची में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 338 दर्ज किया गया है, जो खतरनाक श्रेणी में आता है. यहां PM2.5 का स्तर 243 µg/m³ और PM10 का स्तर 268 µg/m³ मापा गया है, जिसे स्वास्थ्य के लिए असुरक्षित माना जाता है.

डॉक्टरों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. चिकित्सकों का कहना है कि जब तक बेहद जरूरी न हो, घर से बाहर निकलने से बचें और बाहर जाते समय मास्क का उपयोग जरूर करें. खासतौर पर दमा, सांस और हृदय रोग से पीड़ित मरीजों, बुजुर्गों और बच्चों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *