CRIMEJHARKHANDRANCHI

22 जनवरी को झारखंड पुलिस का जन शिकायत कार्यक्रम, 24 अधकारी करेंगे मॉनिटरिंग

Spread the love

Ranchi : झारखंड पुलिस 22 जनवरी को राज्य के सभी जिलों में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन करेगी. डीजीपी अनुराग गुप्ता के निर्देश पर यह कार्यक्रम शुरू किया गया है. जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में 18 मुख्य मुद्दों पर आम जनता की समस्याएं सुनी जाएंगी और उनकी मदद की जाएगी. झारखंड पुलिस मुख्यालय ने कार्यक्रम की मॉनिटरिंग के लिए 24 जिलों में 24 आईजी, डीआईजी और अन्य रैंक के अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है.

जन शिकायत निवारण कार्यक्रम के अनुपालन की निगरानी करेंगे अधिकारी

प्रतिनियुक्त अधिकारी इस बात की निगरानी करेंगे कि जन शिकायत निवारण कार्यक्रम से संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन ठीक से हो रहा है या नहीं, आम जनता से प्राप्त शिकायतों का ठीक से निवारण हो रहा है या नहीं, पुलिस अधिकारियों व कर्मियों के विरुद्ध दुर्व्यवहार के संबंध में प्राप्त शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई हो रही है या नहीं, आम जनता के प्रति पुलिस का व्यवहार सम्मानजनक है या नहीं तथा जिले के एसपी को प्राप्त शिकायतों का ठीक से निपटारा हो रहा है या नहीं.

जानिए कौन से आईपीएस किस जिले में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम की निगरानी करेंगे

रांची: आईजी मनोज कौशिक
जमशेदपुर: आईजी अखिलेश झा
रामगढ़ : आईजी प्रभात कुमार
खूंटी : डीआइजी चंदन झा
लोहरदगा: आईजी असीम विक्रांत मिंज
सिमडेगा: आईजी अनूप बिराथरे
बोकारो आईजी एस माइकल राज.
लातेहार : आईजी नरेंद्र सिंह
पलामू आईजी सुनील भास्कर
हजारीबाग: आईजी ए विजयालक्ष्मी
जामताड़ा : डीआइजी शैलेन्द्र सिन्हा
देवघर आईजी क्रांति गद्देशी
गिरिडीह डीआइजी संजीव कुमार
कोडरमा: डीआइजी अश्विनी सिन्हा
चतरा : डीआइजी इंद्रजीत महथा
धनबाद : डीआइजी सुरेंद्र झा
गढ़वा डीआइजी वाई एस रमेश
पाकुड़ : डीआइजी अंबर लकड़ा
गोड्डा : डीआइजी शैलेन्द्र वर्णवाल
सरायकेला डीआइजी कार्तिक एस
गुमला : आईजी मयूर पटेल कन्हैयालाल
चाईबासा डीआइजी मनोज रतन चौथे
दुमका : डीआइजी आलोक प्रियदर्शी
साहेबगंज : डीआइजी अनुरंजन किस्पोट्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *